न्यूज डेस्क: जब से कोरोना वायरस भारत में आया हैं। लोग इससे चिंतित हैं और उनके दिमाग में कई तरह की चिंता बनी हुई हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की जुकाम और कोरोना में क्या है फर्क हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
जुकाम और कोरोना में क्या है फर्क: मौसम के उतार चढ़ाव के कारण लोग सर्दी-जुकाम के भी शिकार हो रहे हैं। कोरोना वायरस के संकेत भी कुछ आम सर्दी-जुकाम की तरह ही होते हैं, इस वजह से लोगों में दहशत हैं। डॉक्टरों के अनुसार आम सर्दी-बुखार में जहां नाक बंद हो जाता है, छाती जाम हो जाती है और नाक लगातार बहता रहता है, मगर कोरोना में ऐसा कुछ नहीं होता, क्योंकि यह वायरस सीधा फेफड़ो पर हमला करता है, जिस वजह से इसकी चपेट में आए इंसान को सूखी खांसी लग जाती है।
कुछ ही दिनों के बाद कोरोना से पीड़ित व्यक्ति की सांस फूलने लगती है। उसे सांस लेने में काफी परेशानी होती है, हल्का सा चलने फिरने पर भी फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से व्यक्ति जल्द थक जाता है। इससे मौत भी हो सकती हैं। इसलिए अगर किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसा फर्क दिखाई दे तो आप तुरंत डॉक्टर की सलाह लें ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।

0 comments:
Post a Comment