इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा मिलते वक्त भारतीय तरीके से करें नमस्ते !

न्यूज डेस्क: आज के समय में भारत की धूम पूरी दुनिया में दिखाई देती हैं। पूरी दुनिया के लोग भारत के कल्चर की तारीफ करते हैं। आपको बता दें की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों से मिलते वक्त भारतीय अंदाज में ‘नमस्ते’ करने के लिए कहा है। ताकि अगर किसी को कोरोना वायरस है तो उसका विस्तार नहीं हो और इस संक्रमण से बचा जा सके। 
कोरोना वायरस से दुनियाभर में खौफ है और इससे बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। क्यों की अभी तक इस वायरस से बचने के लिए  दवा का विकास नहीं हो पाया हैं। अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लोगों से कहा है कि किसी से मिलते वक्त नमस्ते करें। 

इजरायल में भारत के दूतावास ने बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर ट्वीट की है और इसके साथ लिखा है कि नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों से कहा है कि अभिवादन करते वक्त भारतीय तरीका अपनाएं यानि नमस्ते करें। 

दुनिया के ज्यादा तर देखों में आमतौर पर मिलते वक्त लोग अभिवादन करने के लिए हाथ मिलाते हैं। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों को एक दूसरे से मिलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। 

0 comments:

Post a Comment