दुनिया के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बना IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत हर छेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं। इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलोजी के छेत्र में नामी गिरामी भारतीय संस्थान IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली ने देश के लोगों को गर्व करने का अवसर दिया हैं। 
आपको बता दें की IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली दुनिया के टॉप 50 इंजीनियरिंग संस्थानों में जगह बनाने में सफल रहे हैं।  टॉप 50 की लिस्ट में IIT बॉम्बे को 44वें जबकि IIT दिल्ली को 47वें नंबर पर रखा गया है। ऐसा पहले बार हुआ जब भारत के कॉलेज टॉप 50 में जगह बनाने में सफल हुए हैं। 

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी की जारी रैंकिंग में IIT बॉम्बे को 44वें पायदान पर जगह मिली है. जबकि IIT दिल्ली ने 47वें नंबर पर जगह बनाने में सफलता पाई है। पिछले साल IIT दिल्ली 61वें नंबर था जबकि IIT बॉम्बे को 53वां स्थान मिला था। 

भारत के अन्य विश्वविद्यालयों ने भी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी दावेदारी मजबूत की है। कला एवं मानविकी विषयों के क्षेत्र में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को 162वें और दिल्ली यूनिवर्सिटी को 231वें स्थान पर रखा गया है। जबकि इस बार IIT  खड़गपुर 86वें, आईआईटी मद्रास 88वें और IIT  कानपुर 96वें स्थान पर है। 

0 comments:

Post a Comment