न्यूज डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सभी का घर में सुरक्षित और हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। इसको लेकर वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन ने कुछ टिप्स बताए हैं जिन्हें अपनाकर आप घर में भी सेफ और एक्टवि रह सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
कोरोना वायरस: WHO की मानें तो अगर घर में आप योग और एक्सरसाइज के लिए ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं। आजकल योग एक्सपर्ट से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट ऑनलाइन क्लासेस दे रहे हैं। इसके अलावा आप म्यूजिक पर डांस कर सकते हैं। म्यूजिक से न केवल आपका तनाव कम होगा, बल्कि आपमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा।
साथ ही साथ आप अपने घर में ऐसे आहार का सेवन करें। जिससे आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके। अपने शरीर को फिट रखने के लिए मसल्स को मजबूत करने की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। फिजिकली एक्टिव रहना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस महामारी का टाइम काफी तनाव देने वाला है, ऐसे में आपको अपने परिवार को इस तनाव से बाहर निकालने के लिए फिजिकली फन एक्टिविटी करनी है जिससे परिवार के लोग तनाव न ले पाएं।

0 comments:
Post a Comment