बिहार पुलिस की छुट्टी पर बड़ा आदेश, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी कर रहे बिहार पुलिस को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया हैं। यह आदेश उनके छुट्टी को लेकर हैं। मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी, बिहार सैन्य पुलिस के कमांडेंट, रेल पुलिस के अधीक्षक को पत्र लिखा है। ताकि लगातार काम कर रहे इन पुलिस बन को भी आराम मिल सके। 
कोरोना के इस दौर में बिहार पुलिस के कर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। इसको लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने पुलिस निरीक्षक से सिपाही स्तर तक के पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य अराजपत्रित कर्मियों को अपने जिला में उपलब्ध एवं कार्यरत बल का संतुलन बनाए रखते हुए रोटेशन के आधार पर नियमानुसार अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे। ताकि उन्हें भी ज्यादा परेशानी का सामना करना ना पड़ें। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में आगे लिखा है कि थानाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों की छुट्टी स्वीकृति के संबंध में  जिला/ थाना के अपराध स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार अवकाश की स्वीकृति प्रदान करेंगे।

जारी आदेश के अनुसार बिहार में कार्य कर रहे पुलिस वालों को छुट्टी मिलेगी। ये छुट्टी कार्यरत बल का संतुलन बनाए रखते हुए रोटेशन के आधार पर मिलेगा। 

0 comments:

Post a Comment