कोरोना से बेकाबू हुए हालात, मचा हड़कंप, बिहार में 3945 लोग कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। बिहार के नए इलाकों में भी कोरोना का विस्तार हो रहा हैं। जो काफी चिंताजनक हैं। 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक रिपोट की मानें तो बिहार में अबतक 3945 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कल के दूसरे अपडेट में 73 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया हैं। लोग इस वायरस के फैलाव से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। 

बिहार के पटना,  कटिहार, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान गोपालगंज,  लखीसराय और  वैशाली जिले हैं जहां पर एक साथ संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे लोगों की टेंशन बढ़ गयी हैं। प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं। ताकि कोरोना के बढ़ते मामले को कम किया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment