न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया हैं। खबर के मुताबिक ये लॉकडाउन 24 जुलाई की शाम से शुरू होगा जो 3 अगस्त की शाम तक रहेगा। इस लॉकडाउन में ज़रूरी चीजों को छोड़कर और सभी प्रकार की चीजें बंद रहेगी।
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा की भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हैं। जिसके कारण ये बड़ा फैसला लिया गया हैं। इस लॉकडाउन के दौरान डिकल सेवा, सरकारी राशन की दुकान खुली रहेंगी। लेकिन लोगों को मास्क लगाना होगा तथा सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना होगा।
आपको बता दें की इस लॉकडाउन में भोपाल से बाहर जाना और आना प्रतिबंधित रहेगा। आपको बाहर जाने के लिए प्रशासन से ई-पास लेनी होगी। जगह-जगह लोगों की जांच की जाएगी। साथ ही साथ जिले की भोपाल की सीमाएं भी सील रहेगी। बता दें की भोपाल में 4,512 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 142 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
0 comments:
Post a Comment