बिहार में 2500 पदों पर होगी भर्तियां, श्रम संसाधन विभाग निकालेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार में जो युवा नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए बिहार सरकार बंपर भर्तियां निकालने जा रही हैं। खबर के मुताबिक बिहार के सरकारी आईटीआई में 2500 खाली पदों पर भरने की तैयारी तेज हो गई हैं। श्रम संसाधन विभाग इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता हैं।  
आपको बता दें की वर्तमान समय में बिहार में 149 सरकारी आईटीआई हैं। इनमे 25000 छात्र पढ़ाई करते हैं। यहां 2700 इंस्ट्रक्टर , 535 ग्रुप इंस्ट्रक्टर , 325 प्राचार्य एवं उप प्राचार्य संवर्ग के पदाधिकारियों की आवश्यकता है। लेकिन यहां बहुत से पद खाली पड़ें हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार खाली पड़ें पदों को भरने की प्लानिंग कर रही हैं। इसके लिए श्रम संसाधन विभाग को आदेश दे दिया हैं। खबर के मुताबिक लगभग 2500 पदों को चरणवार तरीके से भरा जाएगा। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिश जारी किया जा सकता हैं। 

0 comments:

Post a Comment