न्यूज डेस्क: बिहार सरकार ने राज्य में रहने वाले किसानों, रैयतों को परेशानी से बचाने के लिए जमीन म्यूटेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अगर आप अपने जमीन का म्यूटेशन कराना चाहते हैं तो आप घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा करा सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से लोगों को काफी लाभ पहुंच रहा हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने इसके लिए जिलों में उप समाहर्ता, राजस्व अपर समाहर्ता और डीसीएलआर से भी फीड बैक भी मांगा है। ताकि इसमें और भी सुधार किया जा सके।
आपको बता दे की मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया हैं की ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाय ताकि लोगों को किसी भी प्रकार के दिक्कत का सामना करना ना पड़ें। बता दें की जमीन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए बिहार सरकार बहुत जल्द एक नया सॉफ्टवेयर लांच कर सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment