12वीं पास के लिए भारतीय वायु सेना में भर्तियां, निशुल्क करें आवेदन

न्यूज डेस्क: भारतीय वायु सेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका हैं। क्यों की भारतीय वायुसेना (IAF) तकनीकी ट्रेड्स में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का नाम : एयरमेन

योग्यता।
भारतीय वायु सेना के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होनी चाहिए।

आयु सीमा।
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार 17 जनवरी, 2000 और 31 जनवरी, 2003 के बीच पैदा हुए अविवाहित उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क।
भारतीय वायु सेना के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं की गई हैं। आप निशुल्क आवेदन करें।

चयन प्रक्रिया।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।

कैसे करें आवेदन।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से airmenselection.cdac.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment