न्यूज डेस्क: केंद्र की मोदी सरकार अब बैंकों को भी निजीकरण करने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक SBI, PNB सहित चार बैंकों को छोड़कर और सभी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा। सरकार इसकी तैयारी कर रहा हैं।
खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने पहले बैंकों का विलय करते हुए सरकारी बैंकों की संख्या 27 से घटाकर 12 कर दिया। जिसे अब केंद्र सरकार अब चार तक ही सीमित करने की तैयारी में है। इसको लेकर नीति आयोग ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया हैं।
कौन-कौन बैंक रहेगा सरकारी।
एक रिपोट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक(एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक को सरकारी रखा जायेगा। बाकी बैंकों में निजीकरण किया जायेगा।
फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य सरकारी बैंकों को सरकार या तो बैंकों में विलय करेगी या फिर उनमें हिस्सेदारी घटाएगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द इसपर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता हैं।
आपको बता दें की कमजोर आर्थिक स्थिति वाले सरकारी बैंकों के निजीकरण से सरकार को राहत मिलेगी क्योंकि उन बैंकों में उसे साल दर साल पूंजी डालनी पड़ती है। हालांकि सरकार बैंकों का निजीकरण धीरे-धीरे करेगी।

0 comments:
Post a Comment