न्यूज डेस्क: 1950 के बाद पहली बार बिहार में जमीन का सर्वे किया जा रहा हैं। इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी। मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में राज्य के 20 जिलों में जमीन सर्वे का काम शुरू हुआ हैं। इस सर्वे के पूरा होने से भूमि विवाद में काफी कमी आएगी। साथ ही साथ जमीन से जुड़ी सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी।
खबर के मुताबिक बिहार के नालंदा, जहानाबाद, मुंगेर, लखीसराय, सुपौल, अररिया, अरवल, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया, जमुई, शिवहर, सहरसा, सीतामढ़ी, चंपारण, पूर्णिया, बांका, शेखपुरा, बेगूसराय और मधेपुरा में जमीन सर्वे का काम शुरू हो गया हैं। इन जिलों में अमीन, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों, कानूनगो, लिपिकों की पदस्थापना का काम भी पूरा हो गया है।
आपको बता दें की बिहार विशेष सर्वेक्षण बंदोबस्त नियमावली 2012 के तहत सर्वे का काम हो रहा है। इस सर्वे के द्वारा जमीन संबंधी तथ्यों की जांच पड़ताल की जाएगी। साथ ही साथ जमीन का नया नक्शा तैयार किया जायेगा। सर्वे के मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर से नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment