न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बिहार में 6 सितंबर तक लॉकडाउन लगाया गया था। अब इसे खत्म कर दिया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अब बिहार में 30 सितंबर तक अनलॉक-4 जारी रहेगा।
खबर के अनुसार इस अनलॉक-4 में केंद्र सरकार के द्वारा जारी हुआ गाइडलाईन हीं प्रभावी रहेगा। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। अनलॉक-4 के तहत राज्य या इससे बाहर आनेजाने पर कोई रोक नहीं है।
इतना ही नहीं केंद्र सरकार के द्वारा 21 सितम्बर से कई अन्य गतिविधियों को संचालित करने की छूट भी दी गई है। इसके तहत धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि इसमें 100 से ज्यादा लोग मौजूद नहीं रहेंगे।
वहीं 21 सितम्बर से ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षण संस्थान अपने 50 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारियों को बुला सकते हैं। साथ ही साथ 9 वीं से 12 वीं तक के छात्र, पढ़ाई के सिलसिले में शिक्षकों से स्कूल में मिल सकते हैं। लेकिन 30 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment