न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों को फसल सहायता योजना बहुत पसंद आ रहा हैं। क्यों की राज्य के 39 लाख किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किये हैं। लेकिन बहुत से किसानों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है की इस योजना के तहत उनको कितने तरह के लाभ प्राप्त होंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। ताकि लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
बिहार फसल सहायता योजना: किसानों को होंगे 5 बड़े लाभ, अभी जानिए
1 .फसल सहायता योजना में आदेश करने वाले किसानों को अगर मानक से एक प्रतिशत भी कम उत्पादन होता हो तो सरकार उन्हें आर्थिक सहायता देती हैं।
2 . आपको बता दें की मानक से एक प्रतिशत भी कम उत्पादन हुआ तो फसल सहायता योजना के तहत 20 प्रतिशत तक के लिए साढ़े सात हजार रुपये मिलेंगे।
3 .खेत में लगा फसल अगर 20 प्रतिशत से अधिक बर्बाद हो जाता हैं तो बिहार सरकार आपको 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी।
4 .कृषि विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक कोई भी किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए सरकारी सहायता ले सकता है।
5 .फसल सहायता योजना का लाभ रैयत और गैर रैयत दोनों को प्राप्त होता हैं।

0 comments:
Post a Comment