न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पूरी दुनिया के वैज्ञानिक कोरोना वायरस को ख़त्म करने के लिए दिन-रात रिसर्च कर रहे हैं। ताकि लोगों को इस संकट से छुटकारा मिल सके। लेकिन अभी तक किसी वैज्ञानिक को 100% सफलता नहीं मिली हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी (GGSIPU) और पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के दो प्रोफेसर ने एक रिसर्च करने के बाद एक ऐसे पौधे के बारे में खुलासा किया हैं जो कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म कर सकता हैं।
आपको बता दें की यह रिसर्च तीन सितंबर को अंतरराष्ट्रीय जनरल फाइटोमेडिसिन में भी प्रकाशित हो चुका है। इसके अनुसार पायथोकेमिकल पौधे का वो तत्व है जो पौधे के जड़, तना, पत्तियां, फल, सब्जियों और पौधे के दूसरे हिस्से में मौजूद रहते हैं। इस पायथोकेमिकल से इंसान का शरीर बैक्टेरिया के अटैक से बच सकता हैं।
हालांकि इसका रिसर्च अभी सिर्फ कंप्यूटर पर किया गया है। आगे इसका परीक्षण वन्यजीवों और इंसानों पर भी किया जाएगा। रिसर्च में देखा गया कि रसायनिक तत्वों ने कोरोना के प्रोटीन पर हमला कर उसे रोक दिया। अगर ये सफल हो जाता है तो इसे बड़ी कामयाबी मानी जा रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment