दिल्ली मेट्रो में निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी 90 हजार से ज्यादा, करें आवेदन

न्यूज डेस्क: दिल्ली मेट्रो में नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो ने कई पदों पर भर्ती  सूचना प्रकाशित किया हैं। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर  सकते हैं।

पदों का नाम :
दिल्ली मेट्रो ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

उम्मीदवारों की योग्यता।
असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर (इंस्पेक्शन) के लिए बीई या बीटेक होनी चाहिए। जबकि सुपरवाइजर के लिए डिप्लोमा होनी चाहिए।

वेतनमान :
असिस्टेंट मैनेजर : 70,180 रुपया प्रतिमाह। 
मैनेजर : 90,200 रुपया प्रतिमाह।
सुपरवाइजर : 61,380 रुपया प्रतिमाह।

उम्मीदवारों का चयन:
दिल्ली मेट्रो में इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। इसकी पूरी जानकारी आपको नोटिफिकेशन में मिलेगी।

आवेदन की तिथि:
नोटिफिकेशन के अनुसार इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार इन पदों पर 22 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment