न्यूज डेस्क: बिहार में एक बार फिर मौसम में बड़ा परिवर्तन हो सकता हैं। क्यों की राज्य के कुछ जिलों में आंधी, गरज और वज्रपात की चेतावनी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ मौसम विभाग के द्वारा राज्य के कई जिलों को अलर्ट भी किया गया हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के पटना, वैशाली, सीवान, सारण, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद और रोहतास में भारी बारिश हो सकती हैं। क्यों की इन जिलों में मानसून की सक्रियता तेजी के साथ देखि जा रही हैं।
खबर के अनुसार अगले 48 से 72 घंटे तक हल्की व मध्यम बारिश का अनुमान हैं। कुछ जिलों में वज्रपात हो सकती हैं। इसलिए लोगों को सावधान रहनी चाहिए। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मानसून की अक्षीय रेखा गया से होकर गुजर रही है। जिसके कारण इन जिलों में बारिश होने की सम्भावना बनी हुई हैं।

0 comments:
Post a Comment