न्यूज डेस्क: राम नगरी अयोध्या को लेकर सीएम योगी ने बड़ी तैयारी कर ली कर ली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या को आस्था, आध्यात्मिकता, पर्यटन के साथ-साथ व्यापार और रोजगार का केंद्र भी बनाने की योजना तैयार की जा रही हैं।
सीएम योगी की बड़ी तैयारी, राम नगरी अयोध्या को लेकर बड़ा फैसला
1 .श्रीराम मंदिर निर्माण के पूरा होने से पहले ही अयोध्या को वैश्विक स्तर पर पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
2 .सीएम योगी ने राम नगरी अवधपुरी को सोलर सिटी के मॉडल के रूप में विकसित करने के साथ ही सरयू में पर्याप्त जल प्रवाह और पौराणिक-ऐतिहासिक महत्व के हर स्थल के पुनरोद्धार की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
3 .सीएम योगी ने कहा है की अयोध्या को 'सोलर सिटी' के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे वह अन्य नगरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने। इसपर बहुत जल्द कार्य किया जायेगा।
4 .योगी आदित्यनाथ ने गुप्तार घाट से नया घाट तक रिवर फ्रंट बनाने के निर्देश दिए हैं।
5 .सीएम योगी ने कहा कि राम की पैड़ी में सरयू के जल का प्रवाह हो। इसके लिए सिंचाई विभाग कार्ययोजना बनाए।
6 .सीएम योगी ने कहा है की अयोध्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे। ऐसे में वहां गाइड की आवश्यकता होगी। अयोध्या में अच्छे गाइड के लिए पर्यटन विभाग योजना तैयार करे। ये सारी चीजें राम मंदिर निर्माण से पहले पूरी हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment