यूपी में 16000 शिक्षकों की भर्ती, जानें कैसे मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: यूपी में 16000 शिक्षकों की भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली हैं। लेकिन बहुत से लोग इस बात को जानना चाहते हैं की शिक्षकों के इन पदों पर भर्ती कैसे होगी और लोगों को नौकरी कैसे मिलेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रवक्ता को साक्षात्कार और एलटी ग्रेड को लिखित परीक्षा में भारांक दिया जाएगा।  जबकि राज्य में भर्ती होने वाले तदर्थ शिक्षक सामान्य भर्ती में चयनित होकर शिक्षक बनेंगे। उनकी तदर्थ के रूप में दी गई सेवाओं को रिटायर होने के बाद मिलने वाले लाभ में जोड़ा जाएगा। इसको लेकर विभाग की ओर से नोटिश जारी की जाएगी।

आपको बता दें की सेवा चयन बोर्ड 16,000 पदों को चिह्नित कर भर्ती कराने की तैयारी कर रहा है। इस भर्ती के तहत प्रदेश में 4500 से अधिक सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में खाली पड़ें पदों पर भर्ती की जाएगी। बहुत जल्द इसको लेकर सूचना भी प्रकाशित किया जायेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग इस भर्ती प्रक्रिया पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment