बिहार पुलिस दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा तिथि तय, जानिए पूरी डिटेल्स

न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा  तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है।

खबर के मुताबिक इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सुचना पढ़ सकते हैं। आपको बता दें की दरोगा भर्ती की यह परीक्षा अब 11 अक्टूबर को होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।

जारी सुचना के मुताबिक बीपीएसएससी एस आई भर्ती लिखित परीक्षा 2020 को प्रदेश के 13 जिलों में आयोजित करवाया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। विभाग की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत जल्द प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा।

बिहार पुलिस दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://bpssc.bih.nic.in/ पर जा कर एडमिट डाउनलोड कर पाएंगे। इसे बहुत जल्द जारी किया जायेगा। इसलिए आप इस वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।

0 comments:

Post a Comment