बिहार, राजस्थान और उड़ीसा में चल रही सरकारी भर्तियां, जल्द करें आवेदन

न्यूज डेस्क: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बिहार, राजस्थान और उड़ीसा में सरकारी भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन के द्वारा आवेदन प्रक्रिया में भाग ले।

बिहार में निकली भर्तियां।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पदों की कुल संख्या  226 हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.bpsc.bih.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

राजस्थान में निकली भर्तियां।
राजस्थान की सरकार ने 6310 पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इसके तहत राज्य में खाली पड़े कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों को भरा जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उड़ीसा में निकली भर्तियां।
उड़ीसा में फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार वेबसाइट www.ossc.gov.in पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी हैं।

0 comments:

Post a Comment