इंटर पास के लिए बिहार में सरकारी नौकरी, 19 मार्च से आवेदन शुरू

न्यूज डेस्क: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटर पास कर चुके युवाओं के लिए बिहार में सरकारी नौकरी निकली हैं। इसके लिए BPSC की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया हैं। जो लोग नौकरी करना चाहते हैं वो नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें।

खबर के मुताबिक BPSC ने इंटर पास युवाओं से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मार्च 2021 से लेकर 16 अप्रैल 2021 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन 600 रुपये देने होंगे। वहीं केवल बिहार राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर आपको जमा करने होंगे।

आयु सीमा : 1 अगस्त 2021 के अनुसार आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष, अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित हैं। वहीं कुछ वर्ग के लोगों को आयु में छूट भी दी गई हैं। 

आवेदन प्रक्रिया :इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार 19 मार्च से बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें। आवेदन करने से पहले आप नोटिश को जरूर पढ़ें।

0 comments:

Post a Comment