बिहार में वैक्सीन का दूसरा डोज लेने के बाद भी 3 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही हैं। इसको लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग लोगों को कई तरह के दिशा निर्देश भी दे रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वैक्सीन के पहला डोज लेने के कुछ दिनों के बाद दूसरा डोज लेना होता हैं।

दैनिक भास्कर के एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना में कोरोना वैक्सीन के दूसरा डोज लेने के एक महीने के बाद भी तीन डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। NMCH के डॉक्टर ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया था। लेकिन एक महीने बाद इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

आपको बता दें की NMCH के एक महिला डॉक्टर ने 24 फरवरी को वैक्सीन का दूसरा डोज लिया था। लेकिन 28 दिनों के बाद इनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। वहीं NMCH के ही एक और डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

फिलहाल इन लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। बता दें की कोरोना वैक्सीन का सक्सेस रेट 81-82 प्रतिशत बताया गया। इसलिए वैक्सीन लगने के बाद भी लोगों को सावधानी बरतनी ज़रूरी हैं। क्यों की कोई भी वैक्सीन 100 फीसदी सक्सेस रेट नहीं देती हैं।

0 comments:

Post a Comment