बिहार: 5 मिनट में डाउनलोड करें जमीन का खतियान, जानें स्टेप-बाई-स्टेप

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के लोग अब किसी भी जमीन का खतियान पांच मिनट में ऑनलाइन के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। अब उन्हें खतियान के लिए किसी भी ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 

5 मिनट में डाउनलोड करें जमीन का खतियान, जानें स्टेप-बाई-स्टेप

1 .बिहार में जमीन का खतियान डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले lrc.bih.nic.in वेबसाइट को ओपन करना होगा। 

2 .वेबसाइट lrc.bih.nic.in पर जानें के बाद आपको अपने जिला तहसील एवं मौजा के नाम को सही-सही सेलेक्ट करना होगा। 

3 .सही जानकारी को भरने के बाद आपको सब्मिट पर क्लिक करना होगा।

4 .जैसे ही आप सब्मिट पर क्लिक करेंगे आपके सामने जमीन का खतियान जमाबंदी खुल जायेगा। आप उसे देख सकते हैं।

5 .इसके बाद जिस जमीन का खतियान जमाबंदी डाउनलोड करना चाहते है उसका खसरा क्रमांक सेलेक्ट करें। बता दें की इसे डाउनलोड करने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जायेगा  और आप आसानी से किसी भी जमीन का खतियान डाउनलोड कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment