बिहार में सभी गाड़ियों की होगी चेकिंग, लगाया जाएगा जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार में गाड़ी चलाने वालों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 22 मार्च से गाड़ियों का चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों से जुर्माने की वसूली की जाएगी।

खबर के मुताबिक 22 मार्च से जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो जायेगा। अगर आप बिहार में गाड़ी चलाते हैं तो आप ट्रैफिक नियम का पालन अनिवार्य रूप से करें। वरना आप पर कारवाई हो सकती हैं और आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता हैं।

कितना लगेगा जुर्माना।

अगर आप बिना हेलमेट बाइक चलाते हैं तो आप पर 1000 रुपये  जुर्माना देना होगा। 

अगर आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के अनधिकृत वाहन चलाते हैं तो 5000 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। 

अगर आप बिना प्रदूषण बनाये वाहन चलाते हैं तो 5000 रुपये जुर्माना भरना होगा।

अगर आप निर्धारित गति से तेज वाहन चलाते हैं तो 5000 रुपये जुर्माना देना होगा।

अगर आप बिना सील बेल्ट के गाड़ी चलाते हैं तो 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।

अगर आप दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी बैठते हैं तो 1000 रुपये जुर्माना देना होगा।

0 comments:

Post a Comment