खबर के मुताबिक बस ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए कहा है की 18 मार्च को किराया बढ़ाने को लेकर परिवहन विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा की परिवहन विभाग कोई फैसला नहीं लेता है फिर भी बस मालिकों द्वारा 22 मार्च से किराया बढ़ाया जायेगा।
बया दें की नए किराये में 2 रुपये की बढ़ोतरी की जा सकती हैं। मिनी बसों से डेली सफर करने आने यात्रियों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। उन्हें पहले से 2 रुपये ज्यादा बस भाड़ा देना होगा। नई दर बहुत जल्द लागू हो जाएगी।
गांधी मैदान से पटना जंक्शन का नया भाड़ा 7 रुपये।
गांधी मैदान से चितकोहरा का नया भाड़ा 14 रुपये।
गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन का नया भाड़ा 20 रुपये।
गांधी मैदान से फुलवारीशरीफ का नया भाड़ा 14 रुपये।
गांधी मैदान से खगौल का नया भाड़ा 20 रुपये।
गांधी मैदान से पटना सीटी का नया भाड़ा 20 रुपये।

0 comments:
Post a Comment