बिहार: बस-ऑटो में अश्लील गाना बजाने पर होगी कारवाई

न्यूज डेस्क: बिहार में बहुत से बस-ऑटो चालक ऐसे हैं जो तेज गति के साथ अश्लील गाना बजाते हैं। इन लोगों के लिए बिहार परिवहन विभाग ने सख्त फरमान जारी किया हैं।  साथ ही साथ इनपर कारवाई करने के भी आदेश जारी किये हैं।

खबर के मुताबिक बिहार परिवहन विभाग ने सभी जिले के अधिकारियों को कहा है की ऐसे बस-ऑटो पर निगरानी रखें तथा उनपर सख्त कारवाई करें। परिवहन विभाग ने कहा है की बस-ऑटो में अश्लील गाना बजाने वालों का परमिट रद्द कर दिया जायेगा।

बता दें की परिवहन विभाग ने पूरे बिहार में बस, ट्रक, टेंपो सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों में अश्लील गाना बजाने पर रोक लगाई हैं। साथ ही साथ कारवाई करने का भी आदेश दिया गया हैं और इस नियम का सख्ती से पालन करने को कहा गया हैं।

बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी बहुत से व्यावसायिक वाहनों में अश्लील गाना बजाई जाती हैं। जिसके कारण कभी कभी ग्रामीणों से झगड़ा भी हो जाता हैं। इसलिए परिवहन विभाग ने  कहा है की पूरे बिहार में शहर से लेकर गांव तक वाहनों में अश्लील गाना नहीं बजनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment