बिहार में जमीन के खतियान और नक्शे की होगी नई व्यवस्था

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जनकारी के मुताबिक बिहार सरकार जमीन के खतियान और नक्शे की नई व्यवस्था करने जा रही हैं। जिससे आम लोगों को काफी लाभ होगा तथा इससे उनकी परेशानी दूर हो जाएगी।

खबर के मुताबिक बिहार में जमीन की खरीद बिक्री होने पर जमीन का नक्शा और खतियान पर मालिक का नाम खुद बदल जायेगा।  भूमि सुधार विभाग जल्द ही ऐसी व्यवस्था करने जा रही हैं। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

बता दें की वर्तमान समय में अगर कोई व्यक्ति जमीन खरीदता हैं तो खतियान पर पुराने मालिक का ही नाम रहता हैं। वहीं जमीन का नक्शा भी पहले की ही तहत रहती हैं। सिर्फ खरीदी गई जमीन के दाखिल-खारिज के बाद केवल नामांतरण होता है।

सरकार की नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब खतियान पर भी नए मालिक का नाम आ जायेगा और वहीं जमीन का नक्शा भी बदल जायेगा। इसके लिए किसी तरह के सर्वे कराने की जरुरत नहीं होगी और आम लोगों को भी इससे लाभ होगा।

0 comments:

Post a Comment