उन्होंने कहा है की अन्य विभागों की तरह अभी शिक्षा विभाग में भी प्रमोशन पर रोक लगा हुआ है। जैसे ही ये रोक हटेगा उसके बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही साथ यह रोक समाप्त होते ही प्रधानाध्यापक के पदों पर प्रोन्नति की जायेगी।
बता दें की बिहार विधानसभा में अमरजीत कुशवाहा के एक सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने ये बात कही हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा की फ़िलहाल सरकार छठे चरण की परीक्षा में सफल सवा लाख प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रही है।
वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा है की सातवें चरण की नियुक्ति को लेकर परीक्षाफल प्रकाशित किया जा चुका है। इसके तहत करीब 37 हजार पद भरें जाएंगे। बहुत जल्द इस भर्ती को लेकर मेरिट लिस्ट तैयार किया जायेगा। इसकी जानकारी सूचना जारी कर दी जाएगी।

0 comments:
Post a Comment