मिली जानकारी के मुताबिक लोगों को मास्क लगाने के लिए बिहार पुलिस सख्त नजर आ रही हैं। साथ ही साथ राज्य के कई जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चला रही हैं। बिना मास्क के दिखाई देने वाले लोगो पर जुर्माना भी लगाया जा रहा हैं।
बता दें की बिना मास्क पहने भीड़भाड़ा वाले और सार्वजनिक स्थलों पर जाने वाले लोगों पर 50 रुपये जुर्माना लगाने की गाडइलाइन पहले ही जारी की जा चुकी है। बिहार पुलिस की टीम पटना सहित कई जिलों में मास्क चेकिंग कर रही हैं।
राजधानी पटना में कुल 10 टीम मास्क की चेकिंग कर रही हैं। बिना मास्क पहने दिखाई देने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा हैं। अगर आप बिहार के किसी भी शहर में रहते हैं तो आप घर से निकलने के दौरान मास्क पहन कर निकले।

0 comments:
Post a Comment