खबर के मुताबिक बुधवार को हुई राजस्थान कैबिनेट की बैठक में सीबीएसई की तर्ज पर छात्रों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने राजस्थान बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया हैं। इसके लिए आदेश भी जारी किये गए हैं।
बता दें की राजस्थान कैबिनेट की इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह भी मौजूद थें। बता दें की राजस्थान बोर्ड बहुत जल्द छात्रों को मार्क्स देकर उनका रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हुआ हैं की रिजल्ट कैसे जारी किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार इसका फॉर्मूला राजस्थान बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर तय करेंगे। वहीं अगर कोई छात्र दिए गए मार्क्स से असंतुष्ट रहता है तो बोर्ड के द्वारा उन्हें परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा। इस सन्दर्भ में बहुत जल्द नोटिश जारी होगा।

0 comments:
Post a Comment