पटना सहित कई जिलों में ब्लैक फंगस ने बढ़ाई चिंता, सरकार अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में ब्लैक फंगस के मरीज मिल रहे हैं। जिससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही हैं तथा लोग इस ब्लैक फंगस से डरा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं इस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार अलर्ट हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को बिहार में ब्लैक फंगस से कुल सात मरीजों की मौत हो गयी। वहीं कई मरीजों को पटना के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं। जहां डॉक्टरों के द्वारा ब्लैक फंगस का इलाज किया जा रहा हैं।

बता दें की बिते 24 घंटे के अंदर पटना पीएमसीएच में तीन और आइजीआइएमएस, एम्स, एसकेएमसीएच व भागलपुर मेडिकल कॉलेज में एक-एक मरीजों की मौत ब्लैक फंगस से हुई हैं। इससे बिहार सरकार की टेंशन भी बढ़ती जा रही हैं।

पटना के आइजीआइएमएस में ब्लैक फंगस के 115 मरीज भर्ती हैं। वहीं पीएमसीएच में ब्लैक फंगस के 28 मरीज भर्ती हैं, जबकि पटना एम्स में ब्लैक फंगस के 72 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये मरीज पटना सहित बिहार के अलग-अलग जिलों के हैं।

0 comments:

Post a Comment