खबर के अनुसार अगर आपके इंटर (बारहवीं) में अच्छे अंक हैं तो आपको पटना यूनिवर्सिटी में आसानी से दाखिला मिल जायेगा। क्यों की पटना यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया हैं की 12वीं के मार्क्स से स्नातक में एडमिशन मिलेगा।
बता दें की इससे पहले पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए टेस्ट लिया जाता था और मेरिट के आधार पर चयन होता था। पहले 12वीं में सिर्फ पास होना ज़रूरी था। लेकिन इस साल मार्क्स के आधार पर छात्रों का दाखिला लिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार पटना यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए लिया हैं। यह फैसला सिर्फ कोरोना के कारण लिया गया हैं। इसलिए सिर्फ इस साल स्नातक में एडमिशन अंकों के आधार पर किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment