पटना यूनिवर्सिटी में बिना परीक्षा मिलेगा एडमिशन

न्यूज डेस्क: पटना यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स करने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना यूनिवर्सिटी में वोकेशनल कोर्स के लिए कोई परीक्षा नहीं लिया जायेगा। अब आप बिना परीक्षा यहां एडमिशन ले सकते हैं।

खबर के अनुसार पटना विश्वविद्यालय में सोमवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में ये फैसला लिया गया की वोकेशनल कोर्स में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर नहीं बल्कि प्राप्तांक के आधार पर ही लिया जायेगा।

बता दें की इस बैठक के दौरान पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कराने का निर्णय सिर्फ मौजूदा हालात यानि की कोरोना महामारी को देखते हुए लिया गया हैं। इस साल प्राप्तांक के आधार पर ही एडमिशन होगा।

अगर आप पटना यूनिवर्सिटी से वोकेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर हैं। आप पटना यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की बहुत जल्द इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment