पटना: 15 जुलाई से बंद हो जायेगा मीठापुर बस स्टैंड, यहां से खुलेगी बस

न्यूज डेस्क: पटना के मीठापुर बस स्टैंड से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पटना का मीठापुर बस स्टैंड 15 जुलाई के बाद बंद हो जायेगा। यात्रीगण इस बस स्टैंड से यात्रा नहीं कर पाएंगे। 

खबर के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग ने मीठापुर बस स्टैंड को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल में शिफ्ट करने का आदेश दिया हैं। इस सन्दर्भ में दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 15 जुलाई तक बस स्टैंड को सिफ्ट कर दिया जायेगा।

बता दें की 15 जुलाई से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से सभी बसों को पूर्णतया संचालित किया जायेगा। विभाग ने जीरो माइल से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक संपर्क पथ के चौड़ीकरण करने का भी निर्देश दिया हैं। बस पकड़ने के लिए लोगों को अब  पाटलिपुत्र बस टर्मिनल जाना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई से सभी बस  पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से खुलेंगे। यहां से राज्य के सभी जिले तथा दूसरे राज्य के लिए भी बस मिलेगी। इसलिए बस से सफर करने वाले सभी यात्रियों के इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment