खबर के मुताबिक भागलपुर से झारखंड सीमा के भलजोर तक एनएच-133ई पर 62 किलोमीटर की सड़क अब दो लेंस से फोरलेन बनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा परेशानी भी दूर होगी।
बता दें की इस सड़क के फोरलेन बनने से झारखंड की राजधानी रांची, धनबाद, बोकारो, दुमका, देवघर जाने का मार्ग आसान हो जाएगा। इस सड़क के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सड़क होगी जिसके बीच में तीन मीटर डिवाइडर होगा, जिसपर पौधे भी लगाए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने निर्णय लिया कि इस सड़क पर फोर लेन ही बनाया जाए। इसके लिए करीब 14 सौ करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद बहुत जल्द जमीन का अधिग्रहण शुरू हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment