खबर के मुताबिक बीएड में प्रवेश पात्रता को लेकर सीइटी बीएड के स्टेट नोडल अधिकारी प्रो अशोक कुमार मेहता ने स्पष्ट किया हैं की बीएड इंट्रेंस में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को स्नातक में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं। इसको लेकर निर्देश भी जारी किये गए हैं।
बता दें की बीएड-2021 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच जून तक निर्धारित है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप आज ऑनलाइन आवेदन कर लें। वहीं विलंब शुल्क के साथ आप 8 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक में कितना प्रतिशत अंक होना चाहिए: मिली जानकारी के अनुसार जनरल अभ्यर्थी को 50 प्रतिशत, ओबीसी को 48, एससी/एसटी अभ्यर्थी को 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 जून 2021
आधिकारिक वेबसाइट : https://bihar-cetbed-lnmu.in/index

0 comments:
Post a Comment