भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बेगुसराय जिले में लगेगी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां

न्यूज डेस्क: बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बेगुसराय जिले में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के इन जिलों में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगने जा रही हैं। क्यों की कई बड़ी कंपनियां इन जिलों में निवेश करने की योजना बना रही हैं।

खबर के मुताबिक बिहार के मुजफ्फरपुर और बेगुसराय जिलों में सबसे अधिक हजार-हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया हैं। इसकी जानकारी खुद सूबे के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दी हैं। इससे ये उम्मीद जगी हैं की इन जिलों में कोई फैक्ट्री लग सकती हैं।

वहीं बिहार के भागलपुर जिले में भी इथेनॉल की फैक्ट्री लगने वाली हैं। इसको लेकर मंजूरी भी दे दी गई हैं। बहुत जल्द फैक्ट्री लगने का कार्य शुरू किया जायेगा। वहीं बिहार के अन्य जिलों में भी बहुत जल्द निवेश आएंगे। जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।

आपको बता दें की बिहार में उद्योग लगाने के लिए 6199 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। इसमें इथेनॉल, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर, मैन्यूफैक्चरिंग, प्लास्टिक और रबड़ जैसे उद्योग शामिल हैं। इससे राज्य में रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।

0 comments:

Post a Comment