बिहार में अब इन मरीजों को मिलेगी 5 लाख तक की मुफ्त दवा

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना महामारी के बाद ब्लैक फंगस का कहर जारी हैं। यह फंगस लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा हैं। इस फंगस से निपटने के लिए बिहार सरकार इसे महामारी घोषित किया हैं तथा इसको ख़त्म करने के लिए कई बड़े फैसले ले रही हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार में ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के इलाज पर सरकार द्वारा प्रति मरीज पांच लाख तक की दवा सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दी जा रही है। 

उन्होंने कहा है ब्लैक फंगस के मरीजों को सरकार पांच लाख तक मुफ्त दवा देगी। मंत्री ने बताया कि ब्लैक फंगस से बचाव की दवा एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की अब तक लगभग 14 हजार वायल राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया हैं।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना को लेकर कहा की कोरोना को नियंत्रित करने के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट एवं ट्रैकिंग के तहत कार्रवाई की जा रही है। राज्य का रिकवरी रेट भी बेहतर हुआ हैं तथा कोरोना केस का मिलना भी कम हुआ हैं।

0 comments:

Post a Comment