यात्रीगण कृपा ध्यान दें, छपरा से इन ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू

न्यूज डेस्क: बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे छपरा से सिकन्दराबाद के लिए साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का परिचालन शुरू करने जा रहा हैं। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा।

यात्रीगण कृपा ध्यान दें, छपरा से इन ट्रेनों का परिचालन होगा शुरू। 

1 .ट्रेन संख्या 07052 छपरा-सिकन्दराबाद साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 08जून, 15जून, 22जून एवं 29 जून, 2021 दिन मंगलवार को छपरा से चलाई जायेगी। यात्रीगण IRCTC की वेबसाइट पर जा कर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 

ट्रेन का स्टॉपेज : छपरा, पटना, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राऊरकेला, झारसूगुडा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, सिरपुर कागजनगर , मंचिर्याल, काजीपेट, सिकन्दराबाद। 

2 .ट्रेन संख्या 07051 सिकन्दराबाद-छपरा साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 06जून, 13जून, 20जून एवं 27 जून, 2021 दिन रविवार को सिकन्दराबाद से चलेगी। यात्रीगण अपनी सुविधा अनुसार टिकट को बुक करें और यात्रा का आनंद लें।

0 comments:

Post a Comment