ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4438 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर बहुत जल्द नोटिफिकेशन भी जारी किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें।
वहीं वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ये सभी भर्तियां जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा की जाएगी। इसको लेकर प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई हैं।
बता दें की वर्तमान समय में राजस्थान पुलिस विभाग कांस्टेबल के 5438 पदों पर भर्ती कर रहा हैं। इसकी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इन पदों पर बहुत जल्द भर्ती की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:
Post a Comment