खबर के मुताबिक विभाग ने शिक्षक बहाली को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी शुरू कर दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में बहुत जल्द बिहार STET का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता हैं। इसको लेकर भी तैयारी चल रही हैं।
बता दें की बोर्ड ने 15 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। लेकिन सिर्फ 12 विषयों का रिजल्ट जारी कर किया गया था। उर्दू, संस्कृत एवं विज्ञान का रिजल्ट अभी जारी होना बाकी हैं। इसी माह में इसका भी रिजल्ट जारी किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के आधार पर अगले कुछ दिनों में 37 हजार रिक्त पदों के लिए बहाली शुरू होनी है। बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा हैं की बहुत जल्द शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा। कोर्ट के आदेश के बाद बहाली का रास्ता साफ़ हो गया हैं।

0 comments:
Post a Comment