खबर के अनुसार मीठापुर बस स्टैंड पर बसों का परिचालन 15 जुलाई के बाद बंद कर दिया जायेगा। वहीं 15 एकड़ जमीन पर बैरिया स्थित पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का विस्तार होगा और यहीं से सभी जगहों पर बसों का परिचालन किया जायेगा।
बता दें की जिला प्रशासन ने बस स्टैंड की 8 एकड़ जमीन को पाटलिपुत्र विवि के लिए चिह्नित कर रिपाेर्ट भेजी है। जैसे ही इसे स्वीकृति मिल जाएगी, इसके बाद यहां पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का भवन निर्माण किया जायेगा और इसे एजुकेशनल हब के रूप में विकसित किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने जमीन की स्वीकृति को लेकर नगर विकास विभाग को रिपाेर्ट दी है। जैसे भी विभाग को राशि मिलेगी उसके बाद जमीन का अधिग्रहण शुरू कर दिया जायेगा और इसकी प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment