बिहार में बिल्डरों पर रेरा का शिकंजा, अब लगेगा भारी जुर्माना

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन फ़्लैट बेचने वाले बिल्डरों पर रेरा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में करीब 50 फीसद बिल्डरों ने रेरा को अपने प्रोजेक्ट का हिसाब नहीं दिया हैं। जिसके कारण रेरा इन बिल्डरों पर जुर्माना लगा सकता हैं।

खबर के अनुसार रेरा ने बिल्डरों को अपने प्रोजेट का हिसाब देने के लिए 15 जून की आखिरी समय-सीमा निर्धारित किया हैं। इस समय सीमा तक अगर बिल्डर अपना हिसाब नहीं देता हैं तो रेरा उसपर जुर्माना लगाएगा तथा कारवाई की करेगा।

बता दें की पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया आदि शहरों में करीब सात सौ रियल एस्टेट कंपनियां हैं। जिसमे से कई कंपनियों ने अभी तक अपना हिसाब नहीं दिया हैं। दरअसल ये कंपनियां ग्राहकों से पैसा ले कर मनमानी कर रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रियल एस्टेट कंपनियों को ये बताना होता है की प्रोजेक्ट का काम तय समय पर कहां तक पूरा हुआ? कितनी राशि खर्च की गई? प्रोजेक्ट पूरा होने में और कितनी देर लगेगी? इन सभी चीजों को इसको बारे में जानकारी देनी हैं।

0 comments:

Post a Comment