राजस्थान में किस दिन खुलेगी कौन सी दुकानें, दिशा निर्देश जारी

न्यूज डेस्क: कोरोना महामारी के इस दौर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इसके लिए गृह विभाग की नई गाइडलाइन भी जारी किया गया हैं। उस गाइडलाईन के अनुसार ही यहां दुकाने खोले जाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी जयपुर में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक सभी बाजार खुलेंगे। दिन में 12 बजे से कर्फ्यू जारी रहेगा। इसका पालन सभी लोगों को अनिवार्य रूप से करना होगा। इसको लेकर भी दिशा निर्देश जारी किया गया हैं।

राजस्थान में किस दिन खुलेगी कौन सी दुकानें, दिशा निर्देश जारी। 

1 .राजस्थान के जयपुर में फल सब्जी की दुकानें, मंडियां सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी। इस अवधि में आप खरीदारी कर सकते हैं।

2 .जयपुर में ई-मित्र, आधार केंद्र 4 बजे तक खुलेंगे। वहीं बैंक, फाइनेंसिल इंस्टीट्यूट को 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई हैं।

3 .जयपुर में डेयरी, दूध की दुकानें सुबह 6 से 11 और शाम को 5 से 7 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान आप इसकी खरीदारी करें।

4 .जयपुर में ठेले पर चाट पकौड़ी, सहित सभी प्रकार के समान बेचने की इजाजत दी गई हैं। लेकिन लोगों को कोरोना गाइडलाईन का पालन करना होगा।

5 .रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकाने से सुबह 6 से 11 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment