बिहार में मुखिया, सरपंच, वार्ड की वर्तमान सैलरी कितनी हैं?

न्यूज डेस्क: बिहार में पंचायत जनप्रतिनिधियों को सरकार के द्वारा सैलरी के तौर पर मानदेय दिया जाता हैं। लेकिन राज्य में रहने वाले ज्यादातर लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में मुखिया, सरपंच, वार्ड की वर्तमान सैलरी कितनी हैं।

पंचायती राज विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक मानदेय के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में मुखिया, उप मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड) के लिए 49.55 करोड़ की मंजूरी दी गई थी। जबकि यहां सरपंच, उप सरपंच और ग्राम कचहरी सदस्यों (पंच) के लिए भी 49.55 करोड़ स्वीकृत किये गए थें।

बिहार में मुखिया, सरपंच, वार्ड की वर्तमान सैलरी कितनी हैं?

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मुखिया को प्रतिमाह 2500 रुपए  मानदेय मिलता हैं। जबकि उप मुखिया को 1200 रुपए, सरपंच को 2500 रुपए, उप सरपंच को 1200 रुपए मानदेय के रूप में दिया जाता हैं। 

वहीं बिहार में जिला परिषद सदस्य को 2500 रुपए का मानदेय दिया जाता हैं। जबकि पंचायत समिति सदस्य को 1 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलता हैं। ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड) को 500 रुपए, ग्राम कचहरी सदस्य (पंच) को भी 500 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता हैं।

0 comments:

Post a Comment