उन्होंने कहा है की भागलपुर में एक और नवगछिया में पैंतालीस करोड़ रुपए की लागत से एक इथेनॉल फैक्ट्री खोली जायेगी। इससे यहां के किसानों को काफी फायदा होगा तथा आस पास के इलाकों में रोजगार के भी अवसर प्राप्त होंगे।
बता दें की यह फैक्ट्री भागलपुर नवगछिया विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ के किनारे साहू परबत्ता के पास खोले जाने की चर्चा है। इसके लिए 45 करोड़ रुपये की लगता आएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दिया हैं। बहुत जल्द फैक्ट्री को लगाया जायेगा।
वहीं बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा हैं की हम राज्य के सभी जिलों में फैक्ट्री लगाने पर विचार कर रहे हैं। बिहार में बड़ी मात्रा में निवेश आ रहे हैं। इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा और बिहार आत्मिनर्भर बनेगा।

0 comments:
Post a Comment