बता दें की जमीन से जुड़ी समस्या और आपसी विवाद को खत्म करने के लिए सीएम नीतीश ने अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश जारी किया हैं तथा इसे बिहार में लागू करने को कहा हैं ताकि राज्य में आपसी विवाद की समस्या खत्म हो सके।
सीएम नीतीश ने ताबड़तोड़ लिए 6 बड़े फैसले, बिहार में लागू।
1 .सीएम नीतीश ने कहा है की जमीन से संबंधित आपसी विवाद खत्म करने के लिए जिले के DM और SP महीने में एक बार बैठक करेंगे।
2 .सीएम नीतीश ने कहा है की 15 दिनों में एक बार SDO और SDPO जमीन से संबंधित विवाद को खत्म करने के लिए बैठक करेंगे।
3 .जमीन से संबंधित समस्या को खत्म करने के लिए सप्ताह में एक दिन CO और SHO को बैठक करने के आदेश दिए गए हैं।
4 .बता दें की सीएम नीतीश ने राज्य के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्ती अनिवार्य करने के आदेश दिए हैं।
5 .सीएम नीतीश ने अधिकारियों को साफ चेताया है कि राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
6 .सीएम नीतीश ने सभी थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी को तैनात करने के लिए आदेश दिए हैं। ताकि महिलाएं यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सके।

0 comments:
Post a Comment