बिहार : जमीन खरीदने से पहले करें कागजों की पड़ताल

न्यूज डेस्क: बिहार में जमीन खरीदने से पहले कागजों की पड़ताल जरूर करें। क्यों की धोखेबाज बिल्डर या जमीन ब्रोकर आपको यहां कानूनी दांव-पेंच में फंसा कर लूट सकते हैं और आपसे आपकी गाढ़ी कमायी भी ले सकते हैं। इसलिए जमीन खरीदने के दौरान किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। हो सके तो जमीन खरीदने से पहले क़ानूनी सलाह जरूर लें।

बिहार : जमीन खरीदने से पहले करें कागजों की पड़ताल। 

1 .बिहार में जमीन का मालिकाना हक जमीन खरीदते समय सबसे पहले जमीन के मालिक के बारे में पता करना बेहद जरूरी है। 

2 .बिहार में जमीन लेते वक्त यह पता कर लें कि यहां पर पानी की सप्लाई कौन करेगा। सीवेज का क्या इंतजाम है, यहां पानी म्युनिसिपिलटी से मिलेगा या पंचायत से, रोड की लम्बाई-चौड़ाई भी पता करें। क्यों की जमीन ब्रोकर आपसे झूठे बादे कर जमीन बेच सकता हैं।

3 .बिहार में जमीन खरीदने से पहले यह पता करें की पिछले तीन दशक में जमीन का मालिकाना हक किस किस के पास रहा है। 

4 .बिहार में अगर आप किसी बिल्डर से जमीन खरीद रहे हैं तो इस बात को कंफर्म कर लें कि जमीन की खरीद और बिक्री का अधिकार बिल्डर के पास है कि नहीं। 

5 .जमीन खरीदारी के दौरान जमीन का खतियान, केवाला और नए रशीद की जांच करें। क्यों की बिहार में कई ऐसे ब्रोकर हैं जिन्होंने फर्जी दस्तावेज बना कर धोखाधड़ी की हैं।

0 comments:

Post a Comment