बिहार में शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया शुरू, नोटिश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने समय सारणी भी जारी किया हैं।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह समय सारणी दिव्यांगों से आवेदन प्राप्त करने के लिए जारी किये गए हैं। साथ ही साथ कहा गया हैं की दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए इकाईवार, कोटिवार और विषयवार पदों की सूचना जिला की NIC वेबसाइट पर 9 जून 2021 तक अपलोड कर दिया जायेगा।

वहीं दिव्यांगजन उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर 11 जून 2021 से 25 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। छठे चरण के शिक्षकों के नियोजन में जिन दिव्यांगों ने आवेदन नहीं किया हैं वो आवेदन के पात्र होंगे।

विभाग ने कहा है की जो दिव्यांग पूर्व में आवेदन दे चुके हैं, उन्हें पुनः आवेदन देने की ज़रूरत नहीं हैं। आपको बता दें की बिहार में सभी श्रेणी के करीब 1.25 लाख शिक्षकों की बहाली होनी हैं। विभाग इसे जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी में हैं।

0 comments:

Post a Comment